आपने शायद आजकल STA टोकन के बारे में सुना होगा। यह एक नेटवर्क मार्केटिंग पर आधारित (Based) टोकन है यदि आपको STA Token Kya Hai और इस टोकन के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए ही है।
तो आइए, आपको STA टोकन की इस आश्चर्यजनक दुनिया में ले चलते हैं और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने की कोशिश करते हैं।
![]() |
STA टोकन क्या होता है |
Table of Contents (toc)
STA Token Kya Hai
STA टोकन एक ऐसा टोकन है जो सोलर टेक्नोलॉजी एलायंस के नाम से चलता है। STA Token का फुल फॉर्म है Solar Techno Alliance है STA टोकन को 2021 में शुरू किया था।
STA टोकन इस तरह प्रयोग किया जाता जैसे हम क्रिप्टो करेंसी का प्रयोग करते हैं।
STA टोकन के ज्यादातर हिस्से ( 98% शेयर) सिर्फ 10 लोगों के पास हैं और बहुत कम हिस्से (2%) आम लोगो के पास हैं। STA टोकन को कुछ लोग ही चला रहे हैं, जो इसका मुल्य को ऊपर-नीचे करते हैं।
STA टोकन एक ऐसा टोकन है जो नेटवर्किंग मार्केटिंग के जरिए चलता है। आप इसमें अपना पैसा लगा सकते हैं और किसी को भी इसमें शामिल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
जब आप किसी को STA टोकन में जोड़ते हैं, तो आपको कुछ पैसा मिलता है। और जो पैसा आप STA टोकन में डालते हैं, उस पर 6% से 13% तक का मुनाफा (ब्याज) मिलता है। आप STA टोकन में पैसा 10 महीने के बाद ही बारी - बारी करके वापस पा सकते हैं।
STA टोकन एक ऐसा टोकन है जो सिर्फ नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए ही बिकता है। जबकि कोई भी क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क मार्केटिंग से नहीं बिकती है।
आपको बता दें कि STA Token को किसी भी Reliable Website पर लिस्टेड नहीं किया गया है।
STA टोकन मूल्य: STA Token की कीमत कितनी है।
Coinmarketcap के अनुसार (29/06/2023) को STA Token का मूल्य $0.48 यानि 39.39 भारतीय रूपए है। STA Token का Price ऊपर निचे होता रहता है अभी Sta Token के मूल्य में भारी गिरावट देखने को मिली है।
STA Token के मूल्य की लेटेस्ट जानकारी के लिए Coinmarketcap.Com वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा STA Token का लेटेस्ट मुल्य आप statoken.io वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
STA Token कैसे खरीदे?
STA टोकन पहले कोई बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज में नहीं मिलता था। इसलिए आपको Trust Wallet से ही इसे लेना पड़ता था। लेकिन अब यह टोकन कुछ छोटे-मोटे क्रिप्टो एक्सचेंज में मिलता है, जैसे कि Coin Market Cap, Coin Gecko आदि।
भारत में UP, बिहार जैसे जगहों पर लोग STA Token को नेटवर्क मार्केटिंग के दुवारा बहुत ज्यादा बेच रहे हैं।
STA Token इनकम प्लान कौन - कौनसे हैं ?
- STA Token के MLM (Multi-Level Marketing) प्लान में कई पैकेज हैं, जिनमें आपको कमीशन, मैचिंग बोनस, रॉयल्टी इनकम मिलती है।
- STA Token के MLM (Multi-Level Marketing) प्लान में पाँच तरह के इनकम प्लान हैं, जो हैं: Farming Income, Direct Investment Income, Direct Referral Income, Matching Bonus Income, Royalty Income आदि।
- Farming Income में 8 पैकेज हैं, जिनमें आप BNB Chain (BNB) से STA Token (STA) को स्वैप (Swap) करके 96% से 180% APR (Annual Percentage Rate) का फायदा उठा सकते हैं।
- Direct Investment Income में आप 10,000 से 100,000 तक STA Token (STA) में इन्वेस्ट करके 5% का कमीशन प्राप्त कर सकते हैं।
- Direct Referral Income में आप जिसको भी STA Token (STA) में इन्वेस्ट करने के लिए रेफर (Refer) करते हैं, उसके इनकम का 6% से 13% हर रोज़ आपको मिलता है।
- Matching Bonus Income में आपको 1000 से 100,000 तक कमाए हुए पैसों पर 6% से 13% का बोनस मिलता है।
- Royalty Income में आपको 30 से 1000 तक के पैकेज पर हर महीने 10 से 1000 तक की सैलरी (Salary) मिलती है। मतलब जितना ज्यादा आप इसमें इन्वेस्ट करते है, उतना ज्यादा रिटर्न आपको मिलता है।
STA Token के MLM (Multi-Level Marketing) प्लान की पूरी जानकारी के लिए, आप STA Token की Website, Facebook Page, CoinGecko Page पर भी जा सकते हैं।
क्या STA Token रियल है या फेक ?
STA Token का असली या नकली होना आपके खुद के विवेक पर निर्भर करता है। हम आपको कुछ बातें बता सकते हैं, जिनसे आप स्वयं निर्णय कर सकते कि STA Token रियल है या फेक हैं।
STA Token को किसी भी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर लिस्ट नहीं किया गया है, जो कि इसकी पारदर्शिता, सुरक्षा, प्रोजेक्ट की स्थिति आदि के मापदंडों को पूरा नहीं करता है।
STA Token को सिर्फ नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से ही बेचा जा रहा है STA Token के MLM (Multi-Level Marketing) प्लान में कई पैकेज हैं, जिनमें आपको कमीशन, मैचिंग बोनस, रॉयल्टी इनकम मिलती है।
STA Token के फेसबुक पेज पर एम्स्टर्डम Netherlands का पता दिया गया है, लेकिन इसका फेसबुक पेज भारत से ही मैनेज होता है।
STA Token की होल्डिंग का जायजा लेने पर पता चलता है, कि इसके 76% हिस्से सिर्फ 5 लोगों के पास हैं। इससे यह समझा जा सकता है, कि इन 5 लोगों को इसका मुल्य बढ़ाना या घटाना बहुत ही सरल है।
STA Token के बारे में हमने आपको कुछ जानकारी दी है। अंत में हम कहना चाहते हैं कि STA Token में इन्वेस्ट करने से पहले आप अपनी खुद की अच्छी से जाँच-पड़ताल करें। हम किसी भी प्रकार का STA Token में इन्वेस्ट करने का सुझाव नहीं देते हैं।
FAQ - STA Token Kya Hai
Q.1 STA Token की Full Form क्या है ?
Ans - STA Token की फुल फॉर्म है Solar Techno Alliance है।
Q.2 STA Token कब शुरू किया गया ?
Ans - STA Token को सितंबर 2021 में पूरी दुनिया में शुरू किया गया था। उस समय यह टोकन कुछ छोटे-मोटे एक्सचेंज जैसे PancakeSwap एक्सचेंज पर मिलता था। लेकिन मार्च 2022 में इसे बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया गया और कुछ बड़े एक्सचेंज पर भी लिस्टेड गया।
Q.3 क्या STA Token में इन्वेस्ट करना सुरक्षित है ?
Ans - STA Token अभी बाजार में नया है और इसका 98% सिर्फ 10 लोगों के हाथ में है। अगर इनमें से किसी ने भी इसे बेच दिया, तो इसकी कीमत एक पल में गिर जाएगी, जितना कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते हो।
Conclusion
STA Token Kya Hai इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको STA टोकन के बारे में सारी जानकारी दी है। हमने आपको बताया है कि STA टोकन किस प्रकार की करेंसी है, इसे कहाँ से खरीदा जा सकता है, इसके MLM प्लान में कौन-कौन से इनकम हैं, और STA टोकन में इन्वेस्ट करना सुरक्षित है या नहीं।
यह भी पढ़ें - Nojoto App Se Paise Kaise Kamaye
0 टिप्पणियाँ