Header Ads Area

Australia में जॉब कैसे पाए जानिए वर्क वीजा सैलरी पूरी जानकारी

अगर आप ऑस्ट्रेलिया में काम करने चाहते हैं तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है यहां, हम आपको ऑस्ट्रेलिया में Job सर्च करने के तरीके, वर्क वीजा प्राप्त करने का प्रोसेस, और वहां काम करने से मिलने वाली सैलरी के बारे में जानकारी देंगे।

ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा फॉर इंडियंस
Australia में जॉब


Australia में जॉब के लिए योग्यता

सबसे पहले, आपको अपनी योग्यता और अनुभव का आकलन करना होगा ऑस्ट्रेलिया में job ढूंढने के लिए आपके पास उच्च शिक्षा और रिलेवेंट अनुभव होना ज़रूरी है।

आप ऑस्ट्रेलियाई सरकार की वेबसाइट immi.homeaffairs.gov.au/visas/working-in-australia/skill-occupation-list पर जाकर उन व्यवसायों की लिस्ट देख सकते हैं जिनकी ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक मांग है।

ऑस्ट्रेलिया में जॉब के लिए आपको अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना ज़रूरी है आपको IELTS या TOEFL जैसी भाषा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे।


ऑस्ट्रेलिया में जॉब के लिए वर्क वीजा

ऑस्ट्रेलिया में काम करने के लिए आपको वर्क वीजा की आवश्यकता होगी।

कई तरह के वर्क वीजा उपलब्ध हैं, जैसे:

  1. Skilled Independent visa (subclass 189)
  2. Skilled Nominated visa (subclass 190)
  3. Employer Sponsored visa (subclass 482)

Skilled Independent Visa

यह वीजा उन लोगों के लिए है जिनके पास SOL में सूचीबद्ध कौशल और अनुभव है।

Student Visa

यह वीजा उन लोगों के लिए है जो ऑस्ट्रेलिया में स्टडी करना चाहते हैं और ग्रेजुएट होने के बाद काम करना चाहते हैं।

Employer Sponsored Visa

यह वीजा उन लोगों के लिए है जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई एम्प्लायर द्वारा स्पॉन्सर्ड किया गया है।

आप अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर ऊपर दिए गए वर्क वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार की वेबसाइट: immi.homeaffairs.gov.au पर देख सकते है।


ऑस्ट्रेलिया में नौकरी खोजने के तरीके

ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स

Seek.com.au, Indeed.com.au, और Jora.com.au जैसे ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स ऑस्ट्रेलिया में नौकरी खोजने का सबसे अच्छा तरीका है आप इन पोर्टल्स पर अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार नौकरी खोज सकते हैं।

सोशल मीडिया

LinkedIn और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी ऑस्ट्रेलिया में नौकरी खोजने में आपकी हेल्प कर सकते हैं आप इन प्लेटफ़ॉर्म पर ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों और नौकरी चाहने वालों के ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

नेटवर्किंग

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों से बात करें वे आपको नौकरी खोजने में मदद कर सकते हैं या आपको किसी एम्प्लायर से संपर्क करवा सकते हैं।

रोजगार एजेंसियां

आप ऑस्ट्रेलिया में नौकरी खोजने के लिए रोजगार एजेंसियों की मदद भी ले सकते हैं ये एजेंसियां आपको job खोजने, वीजा प्राप्त करने और ऑस्ट्रेलिया में बसने में मदद कर सकती हैं।


ऑस्ट्रेलिया में कितनी सैलरी मिलती है ?

ऑस्ट्रेलिया में औसत सैलरी प्रति वर्ष AUD 80,000 (लगभग ₹40 लाख) है हालांकि, यह सैलरी आपके काम, अनुभव और स्थान के आधार पर अलग - अलग हो सकती है।

यह भी पढ़े - अमेरिका में जॉब कैसे पाएं जानिए सैलरी योग्यता और काम


ऑस्ट्रेलिया में काम करने के क्या फायदे है 

  • हाई सैलरी
  • बेहतर लाइफस्टाइल
  • सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण
  • विविध संस्कृति
  • करियर विकास के अवसर


ऑस्ट्रेलिया का वीजा कैसे मिलेगा?

वीजा प्रकार चुनें

पर्यटक वीजा - यह वीजा आपको 3, 6 या 12 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में रहने की अनुमति देता है।

छात्र वीजा - यह वीजा आपको ऑस्ट्रेलिया में स्टडी करने के लिए 5 साल तक रहने की अनुमति देता है।

वर्क वीजा - यह वीजा आपको ऑस्ट्रेलिया में काम करने के लिए 2, 4 या 5 साल तक रहने की अनुमति देता है।

बिजनेस वीजा - यह वीजा आपको ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस करने के लिए 4 साल तक रहने की अनुमति देता है।

आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा करें

वीजा अप्लाई पत्र, पासपोर्ट, फाइनेंसियल साधन का प्रमाण, स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट, अंग्रेजी भाषा परीक्षा के अंक (यदि आवश्यक हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा करें।

वीजा आवेदन पत्र भरें

ऑनलाइन वीजा आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें  वीजा ऑनलाइन या ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में अपना आवेदन जमा करें।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार का वीजा वेबसाइट immi.homeaffairs.gov.au/visas/getting-a-visa/visa-finder पर जाए 

वीजा प्राप्त करें

वीजा accepted होने पर आपको ईमेल या डाक द्वारा सूचित किया जाएगा।


ऑस्ट्रेलिया वर्क परमिट वीजा फीस इन इंडिया

ऑस्ट्रेलिया में काम करने के लिए आपको वर्क परमिट वीजा की आवश्यकता होगी वीजा फीस वीजा के प्रकार और आपके देश के आधार पर अलग - अलग होती है।

भारतीय नागरिकों के लिए ऑस्ट्रेलिया वर्क परमिट वीजा फीस

  • Employer Sponsored Visa - AUD 1,340 (₹84,000) से AUD 2,890 (₹1,81,000) तक
  • Skilled Independent Visa - AUD 1,440 (₹90,000) से AUD 3,900 (₹2,44,000) तक
  • Student Visa -  AUD 630 (₹40,000) से AUD 1,440 (₹90,000) तक

वीजा फीस समय के साथ बदल सकती है।

वीजा आवेदन शुल्क के अलावा, आपको अन्य शुल्क भी देना पड़ सकता है, जैसे कि मेडिकल टेस्ट शुल्क और पुलिस रिपोर्ट शुल्क।


निष्कर्ष। 

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको Australia में Job कैसे पाए इसके बारे में जानकारी देने की कोशिश की है यह ब्लॉग पोस्ट केवल सामान्य जानकारी के लिए है कृपया किसी भी निर्णय लेने से पहले अधिक जानकारी प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Footer Post Ad

Ads Area