Header Ads Area

CTET के बाद Teacher कैसे बने जानिए सैलरी योग्यता और अप्लाई कैसे करे

टीचर बनना एक सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और दिशा प्रदान करता है भारत में सरकारी टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों को कुछ योग्यता और परीक्षाओं को pass करना होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि CTET के बाद आप सरकारी टीचर कैसे बन सकते हैं और सैलरी कितनी होती है और कैसे करें अप्लाई।

ctet ki salary kitni hoti hai
Ctet ke baad teacher



CTET क्या है?

CTET का पूरा नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) है।l यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है

इस परीक्षा का उद्देश्य देशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की पात्रता का मापदंड निर्धारित करना है CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं- पेपर 1 और पेपर 2

पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के टीचर के लिए होता है और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के टीचरों के लिए होता है उम्मीदवार अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार दोनों पेपरों में से किसी एक या दोनों में भाग ले सकते हैं।

CTET के बाद कौन सी जॉब मिलती हैं?

CTET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को केंद्रीय सरकारी स्कूलों में टीचर के रूप में जॉब के अवसर मिलते हैं।

  • केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya)
  • नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya)
  • टिब्बती विद्यालय (Tibetan School)
  • आर्मी स्कूल (Army School)
  • ईडीआरओ (ERDO)
  • अन्य केंद्र सरकार के associated स्कूल
इसके अलावा, कई राज्य सरकार और प्राइवेट स्कूल भी CTET स्कोर के आधार पर शिक्षकों की भर्ती करते हैं।

CTET के बाद टीचर की सैलरी कितनी होती है?

CTET पास टीचरों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलती है।

  1. PRT टीचरों की शुरुआती सैलरी 35,000 से 37,000 रुपये के बीच होती है।
  2. TGT टीचरों की शुरुआती सैलरी 43,000 से 46,000 रुपये के बीच होती है।
  3. PGT टीचरों की शुरुआती सैलरी 48,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है।
इसके अलावा, टीचरों को डियरनेस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि कई सुविधाएं भी मिलती हैं।

CTET के बाद शिक्षक बनने के लिए योग्यता

पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नीचे दी गई डिग्री में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए
  • बी.एड (Bachelor of Education)
  • डी.एल.एड (Diploma in Elementary Education)
  • बी.एल.एड (Bachelor of Elementary Education)
  • बी.एस.सी.एड (Bachelor of Science Education)
  • बी.ए.एड (Bachelor of Arts Education)

पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नीचे दी गई में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए-
  • बी.एड (Bachelor of Education)
  • बी.ए.बी.एड (Bachelor of Arts and Bachelor of Education)
  • बी.एस.सी.बी.एड (Bachelor of Science and Bachelor of Education)
  • बी.ए.एल.एड (Bachelor of Arts and Bachelor of Elementary Education)
  • बी.एस.सी.एल.एड (Bachelor of Science and Bachelor of Elementary Education)
इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने संबंधित विषयों में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।


यह भी पढ़े 

CTET के बाद टीचर के लिए अप्लाई कैसे करें?

CTET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को अलग अलग सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की वेबसाइटों पर जाकर Teacher के लिए अप्लाई करना होगा उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता, CTET स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। 

उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार विषय और स्कूल चुनना होगा उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड याद रखना होगा।

CTET के बाद टीचर बनने के लिए सलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट
  • फाइनल मेरिट लिस्ट
इन चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद, उम्मीदवारों को शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र मिलेगा।

CTET परीक्षा की तैयारी कैसे करें?


NCERT की किताबें पढ़े

NCERT की किताबें CTET परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक हैं।

पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करे

पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के स्वरूप और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलेगी।

ऑनलाइन अध्ययन सामग्री आइए उपयोग करे 

कई वेबसाइटें और ऐप्स CTET परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त अध्ययन सामग्री प्रदान करते हैं।

कोचिंग क्लासेस ज्वाइन करें 

आप CTET परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस भी ज्वाइन कर सकते हैं।

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


1. टीचर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर: आप प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं तो आपको D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) या B.El.Ed (Bachelor in Elementary Education) की डिग्री होनी चाहिए और अगर आप माध्यमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको B.Ed (Bachelor of Education) की डिग्री होनी चाहिए।

2. CTET परिक्षा के लिए Apply कैसे करे?

उत्तर: CTET परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है आप CTET की ऑफिसियल वेबसाइट (https://ctet.nic.in/) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

3. CTET परीक्षा पैटर्न क्या है?

उत्तर: CTET परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है।
पेपर 1 प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए है।
पेपर 2 उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) के लिए है।
दोनों पेपर 150 अंकों के हैं और 2.5 घंटे की अवधि के होते हैं।

4. CTET परीक्षा साल में कितनी बार होती है 

उत्तर: CTET परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

निष्कर्ष।

दोस्तो इस आर्टिकल में मैंने आपको CTET के बाद टीचर कैसे बने इसके बारे में जानकारी देने की कोशिश की है अगर आपको इस विषय पर और जानकारी चाहिए या आपके पास कोई प्रश्न है तो आप मुझसे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Footer Post Ad

Ads Area