विदेश मंत्रालय में ASO कैसे बने जानिए सैलरी योग्यता काम सिलेक्शन

दोस्तों अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और विदेश मंत्रायल में Job पाना चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में मैं आपको विदेश मंत्रालय में ASO (Assistant Section Officer) बनने के बारे में जानकारी देने वाला हूँ यहाँ हम बात करेंगे ASO बनने के लिए योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी और काम के बारे में।




ASO क्या होता है 

ASO का फुल फॉर्म Assistant Section Officer होता है यह पोस्ट भारत सरकार की अलग - अलग डिपार्टमेंट और  मंत्रालयों में होती है यह SSC CGL के माध्यम से विदेश मंत्रालय में Assistant Section Officer की Job होती है ASO पोस्ट भारत सरकार के लिए दुनिया भर के एम्बेसी में काम करने का अवसर प्रदान करती है।

ASO का क्या काम होता है

  • फाइलों को संभालना और उन पर काम करना।
  • अलग - अलग विभागों के साथ coordination करना।
  • सरकारी अधिकारियों और विदेशी राजनयिकों के साथ काम करना।
  • विदेशी नीति से संबंधित कामों में सहायता करना।
  • मंत्रालय के कामकाज में सहायता करना।
  • मंत्रालय से सम्बंधित डेटा एंट्री और फाइलिंग जैसे काम करना।
  • IFS ऑफिसर को उनके काम में साहयता करना।

ASO बनने के लिए योग्यता

आपके पास किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए
आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट)
कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए
इंग्लिश और हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए
आपको SSC CGL एग्जाम क्लियर करना होगा

ASO सिलेक्शन प्रोसेस

हर साल SSC CGL एग्जाम के लिए फॉर्म निकलते हैं ASO बनने के लिए आपको कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) पास करनी होगी।

इसके बाद आपका इंटरव्यू होगा इंटरव्यू में पास होने के बाद आपको 30 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी आपकी ट्रेनिंग विदेशी सेवा संस्थान (FSI) जेएनयू, दिल्ली में होती है।

इसमें आपको विदेशी पोस्टिंग के साथ विदेशी लैंग्वेज टेस्ट देना होता है ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको ASO की पोस्ट पर नियुक्त किया जाएगा

ASO एग्जाम कैसे होता है





ASO का एग्जाम तीन चरणों में होता है

प्राथमिक परीक्षा

यह एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा है जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, और तर्कशक्ति के प्रश्न शामिल होते हैं।

मुख्य परीक्षा

यह एक वर्णनात्मक परीक्षा है जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, और निबंध लेखन के प्रश्न शामिल होते हैं।

साक्षात्कार

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।


ASO की सैलरी कितनी होती है ?

Aso की सैलरी कई factor पर depend करती है जैसे की काम करने का स्थान, सरकारी डिपार्टमेंट सामान्य तौर पर एक Aso की सैलरी ₹44,900 से ₹1,42,900 महीना के बीच होती है यानि कि सालाना पैकेज ₹5,38,000 से ₹17,14,800 तक हो सकता है। 

सैलरी के अलावा, ASO को कई भत्ते और लाभ भी मिलते हैं जैसे कि महंगाई भत्ता, घर किराया भत्ता, और मेडिकल सुविधाएं यह जानकारी 7वें वेतन आयोग के अनुसार है और समय-समय पर बदल सकती है।

विदेश मंत्रालय में ASO की पोस्ट पर कहा - कहा काम करना होता है 


विदेश मंत्रालय में ASO की पोस्ट पर काम पूरी तरह से आप पर depend करता है कि आप दिल्ली में काम करना चाहते हैं या विदेशी ऑफिस में 

विदेश मंत्रालय के ज्यादातर ASO जवाहरलाल नेहरू भवन, जनपथ, नई दिल्ली में काम करते हैं।

 ASO पासपोर्ट ऑफिस में काम कर सकते हैं। 

ASO जॉब की जिम्मेदारियां क्या है 

assistant section officer in hindi


दस्तावेजी कार्य

नोटिंग, ड्राफ्टिंग, और पत्र लिखना।
फाइलों को संभालना और रिकॉर्ड रखना।
अलग - अलग प्रकार के रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करना।

प्रशासनिक कार्य

कार्यालयीन कार्यों में सहायता करना, जैसे कि बैठकों का आयोजन, विजिटर को संभालना, और फोन कॉल का जवाब देना।
सरकारी नियमों और प्रोसेस को फॉलो करना।
बजट और खर्चों का मैनेजमेंट करना।

अन्य जिम्मेदारियां

सीनियर ऑफिसर को सहायता करना।
अलग - अलग विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना।
जनता के साथ संपर्क करना और उनकी शिकायतों का समाधान करना।


यह थी दोस्तों विदेश मंत्रालय में ASO बनने के बारे में जानकारी इस आर्टिकल में मैंने आपको विदेश मंत्रालय में ASO कैसे बने, ASO सिलेक्शन प्रोसेस, योग्यता, सैलरी और काम के बारे में जानकारी दी उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा विदेश मंत्रालय में ASO की भर्ती SSC CGL परीक्षा के माध्यम से होती है। 

अगर आपको ASO बनने से सम्बंधित अन्य जानकारी चाहिए तो आप मुझे निचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.