Header Ads Area

Kpop Idol कैसे बने जानिए: Indian Kpop आइडल कैसे बने पूरी जानकारी

Kpop Idol बनना किसी न किसी के लिए सपने की तरह होता है अगर आप कोरियन म्यूजिक, डांस के शौकीन है तो आप Kpop Idol कैसे बने और K pop में कैसे जाएं? यह जरूर सर्च करते होंगे लेकिन अगर आपको अभी तक इसका सही जवाब नहीं मिला तो यहां हम आपको कुछ इम्पोर्टेन्ट स्टेप्स के बारे में बताएंगे जो आपको K POP आइडल बनने की दिशा में मदद करेंगे।

online kpop audition kaise de
Kpop idol kaise bane audition


Kpop Idol कैसे बने ?

Kpop Idol वो कलाकार होते हैं जो Korean Pop Music (Kpop) में सिंगिंग, डांस और रैपिंग करते हैं Kpop Idols को बहुत ही प्रतिभाशाली और अनुशासित होना ज़रूरी होता है।

Kpop आइडल बनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी एक फील्ड चुननी होगी जैसे कि सिंगर, रैपर, डांसर या विजुअल आपको अपनी फील्ड में अपनी कला (आर्ट) को निखारने के लिए अच्छी ट्रेनिंग लेनी होगी इसके लिए आप नजदीकी एकेडमी या ऑनलाइन कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

आपको गायन (Singing), डांस, रैपिंग और भाषा (कोरियाई) सीखने की ज़रूरत होगी कई K-pop कंपनियां ट्रेनी को भर्ती करती हैं, और आपको इन कंपनियों के ऑडिशन में भाग लेना होगा।

Kpop Idol बनने के लिए आपको कोरियाई भाषा में गाने, बात करने और समझने की क्षमता होनी चाहिए आप कोरियाई भाषा को इंटरनेट, बुक्स या एप्प्स की मदद से भी सीख सकते हैं।

Kpop Idol बनने के लिए ऑडिशन दे

K-pop कंपनियां साल भर ऑडिशन आयोजित करती हैं आप ऑनलाइन ऑडिशन दे सकते हैं या कंपनी द्वारा आयोजित लाइव ऑडिशन में भाग ले सकते हैं ऑडिशन में आपको सिंगिंग, डांस और रैपिंग का प्रदर्शन (perform) करना होगा।

अगर आप ऑडिशन में सफल होते हैं, तो आपको अपरेंटिस के रूप में कंपनी में शामिल किया जाएगा अपरेंटिस (Trainee) का जीवन बहुत कठिन होता है, और आपको लंबे समय तक अभ्यास करना होगा इसमें आपको भाषा, संस्कृति और अन्य विषयों पर भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग के बाद आपको K-pop ग्रुप के member  के रूप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है डेब्यू करने के बाद, आपको कई तरह के प्रोग्राम में भाग लेना होगा, जैसे कि म्यूजिक प्रोग्राम, टीवी शो और विज्ञापन (Advertisement) आदि में।

Kpop ऑडिशन के लिए तैयारी कैसे करें ?

Kpop आइडल बनने के लिए Kpop ऑडिशन की तैयारी करना भी बहुत जरुरी है पहले तो आप Online वीडियोज़ देख सकते हैं जहां पहले लोगों ने Kpop ऑडिशन दिए होते हैं।

इससे आपको ये पता चल जाएगा कि ऑडिशन कैसे होता है और क्या-क्या चीजें देखी जाती हैं।

इसके बाद आप अपनी तरफ से Kpop गाने पर कोई यूनिक परफॉर्मेंस तैयार कर सकते ह। जैसे गाने के साथ अपना खास डांस या रैपिंग।

इससे आपका ऑडिशन दूसरों से अलग दिखेगा और आपकी तैयारी भी अच्छी होगी तो इन चीजों पर ध्यान देकर अपनी तैयारी कर सकते हैं।

Kpop ऑडिशन के लिए अप्लाई कैसे करे ?

Kpop ऑडिशन में participate करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीको से अप्लाई कर सकते हैं यहाँ दोनों तरीको के बारे में बताया गया है।

कोरियन एम्बेसी के दुवारा ऑडिशन के लिए अप्लाई करे

अगर अपने अच्छी तरह से Kpop ऑडिशन की तैयारी कर ली है तो अब आपको कोरियन एम्बेसी के दुवारा ऑडिशन के लिए अप्लाई करना होगा

 Kpop के ऑडिशन हर साल होते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन कॉलेज-यूनिवर्सिटी में इन ऑडिशन में गाना, डांस, रैप और अपना लुक-स्टाइल दिखाना पड़ता है।

अगर तुम्हें भी Kpop में करियर बनाना है तो ऑनलाइन आसानी से अप्लाई कर सकते हो वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स भर दो और ऑडिशन के लिए तैयार रहो अगर सेलेक्ट हुए तो Kpop स्टार बन जाएगें।

Kpop Idol कंपनियां कौन - कौनसी है ?


आप ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाकर Kpop Idol Audition के लिए Apply कर सकते हैं यहाँ आपको ऑनलाइन ऑडिशन के लिए फॉर्म मिलेगा।

फॉर्म भरते समय जो जानकारियां मांगी होंगी, उन्हें सही भरकर अपना एक छोटा सा वीडियो भी अपलोड कर देना होता है वीडियो में आपको गाना, डांस या अपनी कोई टैलेंट दिखाना होता है।

इस तरह से ऑनलाइन अप्लाई करने से आपका Kpop में करियर बनाने का सपना पूरा हो सकता है।

K-Pop ऑडिशन के लिए वीडियो कैसे बनाएं ?

K Pop ऑडिशन वीडियो कैसे बनाए इसके बारे में जानने के लिए निचे दी गई वीडियो को देख सकते है। 

 

Kpop Idol को कितनी सैलरी मिलती है ?

Kpop आइडल्स की सैलरी मुख्य रूप से उनके ग्रुप या कंपनी पर depend करती है। छोटी कंपनियों में शुरुआत में 1 से 2 लाख रुपये प्रति महीना की सैलरी मिल सकती है बड़ी और सफल कंपनियों में 5 से 10 लाख रुपये प्रति महीना कमा सकते हैं सुपरस्टार आइडल्स को 20 से 30 लाख रुपये भी मिल जाते हैं।

इसके अलावा उन्हें गानों की रॉयल्टी, विज्ञापन से भी अतिरिक्त कमाई होती है इस तरह Kpop में कामयाबी मिलने पर आइडल्स को अच्छी-खासी कमाई होती है।

Kpop Idol बनने के लिए कितने पैसे लगते है ?

Kpop में आने के लिए पैसे की जरूरत तो होती ही है पहले तो ऑडिशन देने के लिए यात्रा पर खर्चा निकलता है अगर आपको कंपनी में ले लिया जाए तो ट्रेनिंग के सारे खर्चे वहां कंपनी उठाती है लेकिन ट्रेनिंग 2 से 3 साल तक चलती है

इस दौरान आपको खुद के खर्चे जैसे खान-पान और रहने के लिए पैसे खुद देने पड़ते हैं दोस्तों आपको बता दू कि कई लोगो का कहना है कि Kpop Idol बनने के लिए आपको 4 करोड़ रूपए फीस देनी होती है 

यह बात कुछ हद तक सही भी है दोस्तों यह पैसा आपको ट्रेनिंग के टाइम नहीं देना होता है बल्कि यह चार करोड़ फीस आपकी कमाई में से धीरे - धीरे कट कर ली जाती है और यह 4 करोड़ के आस - पास होती है

 यह फीस तब काटी जाती है जब आप ट्रेनिंग खत्म करने के बाद Debue करते है दोस्तों कुछ कंपनियां ट्रेनिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लेती है लेकिन अगर आप कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने से पहले ही अपनी ट्रेनिंग बीच में छोड़ देते है तो आपसे फीस के पैसे लिए जाएंगे।

KPOP में फ्रॉड से कैसे बच सकते है ?

दोस्तों आजकल काफी Scam और Fraud चल रहे है जिसके चलते KPOP के नाम पर लोगो से ठगी की जा रही है किसी भी कोचिंग या ट्रेनिंग के नाम पर अंधाधुंध पैसे ना दें, पहले वेरिफाई करें

ऑनलाइन ऑडिशन या इंटरव्यू में कभी भी पैसे ना मांगे जाएं अगर ऐसा है तो समझ जाइए आप  Scam और Fraud के शिकार हो सकते है 

सिर्फ बड़ी और जानी-मानी कंपनियों से ही संपर्क करें और अपने दोस्तों से सलाह लें और सतर्क रहें।

Indian Kpop Idol कैसे बने ?

दोस्तों इंडियन Kpop Idol बनने के लिए आपको सबसे सबसे पहले Dance और सिंगिंग का दो साल का एक्सपीरिएंस होना जरुरी है  

दोस्तों आपको बता दू कि अगर आप अपने बच्चे को इंडियन Kpop Idol बनाना चाहते है तो आपको उसे 9 से 10 साल की उम्र में ही डांस और सिंगिंग ट्रेनिंग सेंटर भेजना शुरू कर देना चाहिए 

Kpop Idol बनने के लिए आपको अपनी तैयारी को शुरू से ध्यान में रखना होगा आपको अपनी आवाज, डांसिंग, रैपिंग और विजुअल को निखारने की जरूरत होगी।

आपको अपनी चुनी गई फील्ड से संबंधित एक Academy  ज्वाइन करनी होगी जो आपको आवश्यक फील्ड में ट्रेनिंग देगी।

आपको अपनी फील्ड में ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए कोचिंग या आर्गेनाइजेशन से संपर्क करना चाहिए इसके अलावा, आपको Kpop के लिए आवश्यक स्किल को सीखना चाहिए और नियमित तौर पर उसका अभ्यास करना चाहिए।

Indian Kpop आइडल बनने के लिए कुछ टिप्स 

  1. आपको Indian Kpop community में शामिल होना होगा।
  2. आपको Indian Kpop events में भाग लेना होगा।
  3. आपको Korean language और culture सीखने पर ध्यान देना होगा।
  4. आपको Kpop companies द्वारा आयोजित ऑडिशन में भाग लेना होगा।
यहां कुछ भारतीय K-pop आइडल के नाम दिए गए हैं जो आपको इंस्पायर्ड कर सकते हैं
  • Priyanka Mazumdar (Priyanka)
  • Shreya Lenka (Shreya)
  • Siddhant Arora (Sid)

 Indian Kpop Idol बनने के लिए क्या Challenges हैं?

Competition:- Kpop industry में बहुत Competition होती है।
Language Barrier:- Indian Kpop Idols के लिए Language Barrier एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
Cultural Differences:- Indian Kpop Idols को Korean Culture के साथ तालमेल बिठाना होता है।

Indian Kpop Idol बनने के क्या Benefits हैं?

Fame and Popularity:- Kpop Idols बहुत Famous और Popular होते हैं।
Success and Money:- Kpop Idols को बहुत Success और Money मिलती है।
Travel the World:- Kpop Idols दुनिया भर में Travel करते हैं।

Indian Kpop Idol ऑडिशन के लिए Kpop India की ऑफिसियल वेबसाइट kpopindia.com पर जाए। 

FAQ - अक्सर पूछे जाने  वाले सवाल

1. Kpop Idol बनने के लिए कितनी उम्र चाहिए ?

उत्तर - Kpop Idol बनने के लिए आपको 12 से 25 साल के बीच का होना चाहिए कुछ कंपनियां तो 23 साल तक के लोगों को भी ट्रेनिंग के लिए लेती हैं बस आपको ये बात ध्यान रखनी होगी कि आपकी उम्र जितनी ज्यादा होगी आपको उतनी ही अच्छी तरह से गाना, डांस करना और अपनी तैयारी में सुधार करना होगा।

2. Kpop Idol बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

उत्तर - सबसे पहले आपको कोरियन भाषा का ज्ञान होना चाहिए और आपको अंगेजी भाषा की बेसिक जानकरी होनी चाहिए 

आपको सिंगिंग, डांसिंग, दृश्यों (Visuals) इनमें से किसी एक स्किल में बेहतर होना आवश्यक है 

आपके अंदर अच्छी पर्सनालिटी होनी चाहिए और आपको स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखनी चाहिए।

आपका अंदाज अलग होना चाहिए जो दर्शकों को पसंद आए और अंत में आपको इस काम से जुड़ी हर चीज में तैयारी रखनी चाहिए।

3. Kpop Idol बनने के लिए क्या करे ?

उत्तर -  Kpop Idol बनने के लिए आपको कई स्किल सीखनी होगी जैसे कि कोरियन भाषा सीखें, अपनी पर्सनालिटी पर काम करें,  Kpop ऑडिशन की तैयारी करें और ऑडिशन के लिए अप्लाई करे, ऑडिशन पास करे।


निष्कर्ष। 

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको Kpop Idol कैसे बन सकते है और Kpop आइडल बनने के लिए योग्यता, सैलरी और ऑडिशन, अप्लाई के बारे में जानकारी दी उम्मीद करता हूँ यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी 

Kpop Idol बनना आसान नहीं है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है अगर आपमें प्रतिभा, मेहनत और धैर्य है, तो आप Kpop Idol बनने का अपना सपना ज़रूर पूरा कर सकते हैं।

अगर आपको Kpop Idol से सम्बंधित अन्य जानकरी चाहिए तो हमे कमेंट करके जरूर बताए हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Footer Post Ad

Ads Area